ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी में भरत मिलाप के दौरान श्रीराम-भरत का मिलन देख नम हुईं आंखें, उमड़ा जनसैलाब

नगर परिषद की रामलीला के अंतिम दिन ऐतिहासिक बुलबुल के चबूतरे पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भाईचारे और त्याग का संदेश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में भरत मिलाप के दौरान श्रीराम-भरत का मिलन देख नम हुईं आंखें, उमड़ा जनसैलाब
बूंदी में भरत मिलाप के दौरान श्रीराम-भरत का मिलन देख नम हुईं आंखें, उमड़ा जनसैलाब
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के अंतिम दिन बुधवार शाम शहर के ऐतिहासिक बुलबुल के चबूतरे पर भव्य भरत मिलाप का आयोजन हुआ। भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का भावुक दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को देखने के लिए शहरभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।

मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति भरत शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व पालिका अध्यक्ष भगवान लाडला, पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष सुशील मेहता और समाजसेवी बलराम बिरयानी शामिल रहे।

भरत-शत्रुघ्न और श्रीराम की सवारियां पहुंचीं मिलन स्थल

भरत मिलाप के दौरान भरत और शत्रुघ्न की सवारी आजाद पार्क से रवाना होकर बुलबुल के चबूतरे पहुंची। दूसरी ओर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमानजी की सवारी बालचंद पाड़ा से होते हुए मिलन स्थल पर पहुंची। दोनों ओर की सवारियों के पहुंचने के बाद श्रीराम और भरत का मिलन हुआ। इस सजीव दृश्य को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों और भरत के त्याग को दर्शाती इस परंपरा ने पूरे आयोजन स्थल को भक्तिमय बना दिया।

भरत मिलाप के बाद आजाद पार्क स्थित रामलीला मंच पर भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: