बूंदी । गणेश महोत्सव समिति की ओर से आगामी सोमवार, 14 सितंबर को भूरा गणेश गजानन की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। समिति से मिली जानकारी के अनुसार, यह शोभा यात्रा मंशापूर्ण गणेश मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होकर अपने निर्धारित एवं परंपरागत मार्गों से होती हुई भूरा गणेश मंदिर प्रांगण पहुंचेगी, जहाँ महा आरती के साथ इसका समापन किया जाएगा।
आगामी चुनावी माहौल और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समिति ने इस बार शोभायात्रा के प्रारूप में बदलाव किया है। ताकि प्रशासनिक नियमों का पालन हो सके और आमजन की मंशा को ध्यान में रखते हुए
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भले ही चुनावी माहौल को देखते हुए धार्मिक परंपराओं और उत्साह में कोई कमी नहीं रहेगी। शोभायात्रा अपने तयशुदा परंपरागत मार्ग से ही गुजरेगी, जिसमें श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारों के साथ शामिल होंगे। समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से शोभायात्रा और महा आरती में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
