ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बिजासन माता मंदिर में सजी छप्पन भोग की मनोहारी झांकी, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

गरबा नृत्य और रात्रि जागरण में भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु, शहरभर में वितरित होगा छप्पन भोग का प्रसाद

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बिजासन माता मंदिर में सजी छप्पन भोग की मनोहारी झांकी, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
बिजासन माता मंदिर में सजी छप्पन भोग की मनोहारी झांकी, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | बूंदी, 22 अक्टूबर। शहर के बालचंद पाड़ा स्थित सिद्धपीठ बिजासन माता मंदिर में एकादशी के अवसर पर छप्पन भोग की मनोहारी झांकी सजाई गई। इस दौरान आयोजित महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और छप्पन भोग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

आयोजन से जुड़े पीयूष पाचक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नागर ब्राह्मण समाज की महिलाओं और युवतियों ने माता जी के चौक में देर रात तक गरबा नृत्य किया। भक्ति गीतों के बीच आयोजित गरबा कार्यक्रम ने माहौल को उत्साह और आस्था से भर दिया। इसके बाद मंदिर में रात्रि जागरण आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना की।

महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मंदिर में सजाई गई छप्पन भोग की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से माता रानी की आरती कर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। धार्मिक आयोजन में महिलाओं, युवतियों और अन्य श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रात्रि जागरण के बाद माता जी का पाट उठाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। आयोजन के समापन पर छप्पन भोग का प्रसाद शहरभर में श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में भक्ति, उल्लास और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: