बूंदी । शहर के देवपुरा स्थित महावीर रिसोर्ट में रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से एक विशेष बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी ने की।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निकाय चुनाव प्रभारी एवं पूर्व महापौर महेश विजय उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर सभापति भरत शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जिला महामंत्री योगेंद्र श्रंगी, पूर्व सभापति महावीर मोदी, विधानसभा प्रभारी लक्ष्मीकांत श्रंगी , उपसभापति संजय भूटानी, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत , जिला उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह खेड़ला, शहर महामंत्री गौरव वर्मा तथा मंडल प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने मंच साझा किया।
नवनिर्वाचित पार्षदों का हुआ सम्मान
शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान हाल ही में चुने गए नवनिर्वाचित नगर परिषद पार्षदों का पार्टी पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर भावभीना सम्मान किया गया।
आगामी चुनावों को लेकर बनी रणनीति
बैठक के मुख्य एजेंडे पर प्रकाश डालते हुए प्रवक्ताओं ने बताया कि इसमें आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
समारोह में मंच का सफल संचालन पूर्व पार्षद राजेश शेरगड़िया ने किया। इस दौरान भाजपा के कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
