ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

प्रताप सिंह खाचरियावास के बयान पर बूंदी में भाजपा का प्रदर्शन, कोतवाली थाने में शिकायत

शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी और महिला मोर्चा अध्यक्ष नूपुर मालव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
प्रताप सिंह खाचरियावास के बयान पर बूंदी में भाजपा का प्रदर्शन, कोतवाली थाने में शिकायत
प्रताप सिंह खाचरियावास के बयान पर बूंदी में भाजपा का प्रदर्शन, कोतवाली थाने में शिकायत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास की कथित टिप्पणी को लेकर बूंदी में भाजपा ने विरोध जताया। भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नूपुर मालव एडवोकेट की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे और खाचरियावास के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

भाजपा शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस के एक कार्यक्रम में खाचरियावास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। भाजपा नेताओं के अनुसार, सार्वजनिक मंच से दोनों नेताओं के लिए कथित तौर पर ‘चोर’ शब्द का प्रयोग किया गया और राजस्थान को लूटने संबंधी टिप्पणी की गई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल अनुचित है। उन्होंने पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई करने और मामले की जांच कराने की मांग की।

इस दौरान पूर्व जिला प्रवक्ता निर्मल मालव, पंकज गुर्जर, अनिल शर्मा, मुकेश मीणा, सुरेश गुर्जर, महेश जैन और कपिल मीणा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: