ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

बूंदी में बोलेरो पिकअप चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी की गाड़ी बरामद

संत निरंकारी भवन के पास देवपुरा से चोरी हुई थी पिकअप, हुलिया बदलकर बेचने की फिराक में घूम रहा था आरोपी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में बोलेरो पिकअप चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी की गाड़ी बरामद
बूंदी में बोलेरो पिकअप चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी की गाड़ी बरामद
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। बूंदी के देवपुरा क्षेत्र में संत निरंकारी भवन के पास से चोरी हुई बोलेरो पिकअप के मामले में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बोलेरो पिकअप भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की गाड़ी का हुलिया बदलकर उसे बेचने की फिराक में घूम रहा था।

पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और ऐसे मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सदर थानाधिकारी भंवर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मीनार मस्जिद के पास छावनी, थाना गुमानपुरा, कोटा निवासी युसुफ खान को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की गई बोलेरो पिकअप का हुलिया बदलकर उसे बेचने की कोशिश में था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद चोरी की पिकअप भी बरामद कर ली।

गोदाम के बाहर खड़ी थी पिकअप, सुबह मिली गायब

मामले में फरियादी लक्ष्मण लाल राठौर निवासी तेली पाड़ा, हाल संत निरंकारी भवन के सामने बूंदी ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 16 सितंबर की शाम उनके चालक धर्मराज गुर्जर ने बोलेरो पिकअप आरजे 08 जीए 2407 को लक्ष्य मेडिकल के पीछे, संत निरंकारी भवन के सामने देव नगरी देवपुरा बूंदी स्थित गोदाम के बाहर खड़ा किया था। इसके बाद चालक घर चला गया।

17 सितंबर की सुबह गोदाम के बाहर पिकअप नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। सूचना तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंचने के बाद पुलिस ने युसुफ खान को गिरफ्तार किया और चोरी गई बोलेरो पिकअप बरामद कर ली। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: