ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बूंदी का शानदार प्रदर्शन, तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक

17 वर्ष छात्र वर्ग में नैतिक ने जीता रजत, 19 वर्ष छात्रा वर्ग में निशा गुर्जर को सिल्वर और रानी मेघवाल को कांस्य

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बूंदी का शानदार प्रदर्शन, तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बूंदी का शानदार प्रदर्शन, तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। 70वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा प्रतियोगिता का आयोजन देवकी नंदन गौड़ स्मृति संस्थान विद्या मंदिर, सरवाड़ अजमेर में हुआ। प्रतियोगिता में बूंदी जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए।

बॉक्सिंग कोच एवं शारीरिक शिक्षक अंकुर निंबार्क ने बताया कि बूंदी जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 17 वर्ष छात्र वर्ग में बाल विकास शिक्षण संस्थान, बड़ानया गांव के नैतिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

इसी तरह 19 वर्ष छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चतरगंज की निशा गुर्जर ने रजत पदक, जबकि रानी मेघवाल ने कांस्य पदक जीता।

कोचों का रहा विशेष योगदान

खिलाड़ियों की सफलता में बालिका वर्ग के कोच मुकेश सैनी और बालक वर्ग के कोच हिमांशु सोनी का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेलप्रेमियों और विद्यालय परिवार ने खुशी जताई।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: