ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी में बीपी-शुगर रोगियों की पहचान के लिए विशेष मेगा शिविर शुरू

जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव की पहल पर ग्रामीणों की स्क्रीनिंग, परामर्श और उपचार की व्यवस्था

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में बीपी-शुगर रोगियों की पहचान के लिए विशेष मेगा शिविर शुरू
बूंदी में बीपी-शुगर रोगियों की पहचान के लिए विशेष मेगा शिविर शुरू
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

जिले में उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी गैर-संचारी बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार के लिए विशेष मेगा शिविर शुरू किए गए हैं। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव की पहल पर आयोजित अभियान के तहत शनिवार को रामगंज बालाजी स्थित राजकीय विद्यालय परिसर में पहला शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों की बीपी और शुगर की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने की व्यवस्था भी की गई।

सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बूंदी ब्लॉक और पीएचसी माटूंदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर का उद्देश्य मरीजों को समय पर उपचार से जोड़ने के साथ स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। शिविर में विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया गया। ग्रामीणों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार के महत्व की जानकारी दी गई।

डॉ. सामर ने बताया कि अभियान के तहत आगामी 24 अक्टूबर को रामगंज बालाजी के राजकीय विद्यालय परिसर में फिर विशेष मेगा शिविर आयोजित होगा। इसमें मधुमेह के संभावित मरीजों की पहचान, स्क्रीनिंग और आवश्यक उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

शिविर में मौसमी बीमारियों से बचाव और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों को क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन ओपीडी पर्ची बनवाने की प्रक्रिया समझाई गई। आशा सहयोगिनियों ने ग्रामीणों की काउंसलिंग कर नियमित जांच और स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बीसीएमओ बूंदी, पीएचसी माटूंदा के प्रभारी चिकित्सक सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: