बृजनगर। गांव में पराली (नरवाई) में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में आग फैलने की आशंका पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन दल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। टीम की तत्परता से आग को आसपास के खेतों और क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया।
अग्निशमन दल में अनुबंधित फायरमैन केशव भट्ट और कैलाश शर्मा तथा अनुबंधित चालक साबिर हुसैन शामिल रहे। टीम की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाया गया।
