ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के कारण हुआ सड़क हादसा, कार की टक्कर से 3 युवक घायल

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के कारण हुआ सड़क हादसा, कार की टक्कर से 3 युवक घायल
नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के कारण हुआ सड़क हादसा, कार की टक्कर से 3 युवक घायल
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 12 सितंबर। जिला कलेक्टर द्वारा बाईपास रोड को नो पार्किंग जॉन घोषित किए जाने के बाद भी वहां पर लगे वाहनों के जमावड़े के चलते बीती रात एक सड़क हादसा घटित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की मोरड़ी पाड़ा क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही बाईपास पर कुछ वाहन खड़े हुए थे और कुछ वाहनों पर युवक बैठे हुए आपस में बातें कर रहे थे। तभी एक कार चालक वहां आया और एड्रेस पूछने के लिए रुका तब कार पर से नियंत्रित खो जाने के कारण वहां मौजूद वाहनों को टक्कर लगी जिसमें तीन से चार युवा घायल हो गए।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्र वासियों का कहना है कि नो पार्किंग जॉन घोषित किए जाने के बाद भी कुछ युवक आकर यहां पर अपने वाहन खड़े कर देते हैं कई बार सड़क दुर्घटना होने का भय बना रहता है। इन युवाओं को मना करने पर भी सुनवाई नहीं करते पुलिस की गश्त प्रतिदिन हो तो ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी पुलिस को चाहिए कि वह ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ जुर्माना लगाए

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: