बूंदी। महिला उद्यमियों को एक मंच उपलब्ध कराने, आपसी व्यवसायिक जुड़ाव बढ़ाने और नए अवसरों पर चर्चा के उद्देश्य से सीएआईटी वूमेन विंग बूंदी की ओर से बिजनेस मीट एवं जानकारीपरक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति भरत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
सभापति भरत शर्मा ने महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, आपसी सहयोग और नेटवर्किंग से स्थानीय स्तर पर व्यापार एवं उद्यमिता को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने महिला उद्यमियों के बीच संवाद, व्यवसायिक नेटवर्किंग और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में इसे सकारात्मक पहल बताया।
कार्यक्रम के तहत आयोजित सखी बिजनेस वर्कशॉप में सीए दीपिका जैथलिया ने व्यवसाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की। बिजनेस मीट के दौरान महिला उद्यमियों ने अपने व्यवसाय, उत्पादों और सेवाओं का परिचय दिया। साथ ही व्यवसाय से जुड़े सैंपल, वाउचर और विशेष ऑफर्स भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में आगामी ग्रैंड इवेंट की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियों का सदस्यों के बीच विभाजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सीए ख्याति भंडारी ने किया। इस दौरान अध्यक्ष श्वेता भंडारी, सचिव ऋचा विजय, कोषाध्यक्ष सीए दीपिका जैथलिया, जॉइन्ट सेक्रेटरी डॉ. हीना अगवान, मीडिया कोऑर्डिनेटर एकता जैन, पब्लिसिटी कमेटी हेड कुसुम खत्री, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स कुलजीत कौर सहित अन्य सदस्य
उपस्थित रहे।
