ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण

रायथल सीएचसी और माटूंदा पीएचसी में व्यवस्थाएं जांचीं; हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित ट्रैकिंग के निर्देश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण
मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने गुरुवार को सीएचसी रायथल और पीएचसी माटूंदा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों चिकित्सा संस्थानों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों-कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, जांच, उपचार और नियमित टीकाकरण की स्थिति जानी। उन्होंने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) के रूप में चिन्हित महिलाओं की नियमित ट्रैकिंग करने और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप काम हो।

डॉ. सामर ने दोनों संस्थानों में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सेवाओं, रिकॉर्ड संधारण और बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की भी जांच की। उन्होंने आगामी विभागीय गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से समय पर तैयारी पूरी करने को कहा।

सीएमएचओ ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया और कहा कि चिकित्सा संस्थानों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए निरंतर समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी रायथल और पीएचसी माटूंदा के चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: