ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

बूंदी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, रजत गृह यूपीएससी और जनता क्लिनिक में सफाई व्यवस्था जांची

विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत दिए निर्देश, टीबी स्क्रीनिंग और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, रजत गृह यूपीएससी और जनता क्लिनिक में सफाई व्यवस्था जांची
बूंदी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, रजत गृह यूपीएससी और जनता क्लिनिक में सफाई व्यवस्था जांची
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देशन में संचालित स्वस्थ बूंदी अभियान के तहत मंगलवार को सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने शहरी क्षेत्र स्थित यूपीएससी रजत गृह और जनता क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और विभागीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर संबंधित कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए।

वार्डों और परिसर में सफाई व्यवस्था का जायजा

विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत सीएमएचओ ने दोनों चिकित्सा संस्थानों के वार्डों, विभिन्न कक्षों और परिसर में साफ-सफाई की स्थिति देखी। उन्होंने कार्मिकों को निर्देश दिए कि चिकित्सा संस्थानों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और मरीजों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी कार्मिकों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए कहा।

टीबी स्क्रीनिंग और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

निरीक्षण के दौरान डॉ. सामर ने दोनों संस्थानों में संचालित विभागीय कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने और टीबी स्क्रीनिंग सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया।

उन्होंने संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए कि पात्र मरीजों की समय पर स्क्रीनिंग, आवश्यक जांच और उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कहा।

नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

सीएमएचओ ने चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और विभागीय कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और चिकित्सा संस्थानों में स्वच्छता बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान यूपीएससी रजत गृह एवं जनता क्लिनिक का स्टाफ उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: