ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

अतिक्रमण और गंदगी पर कलेक्टर सख्त, दुकानदारों को दी चेतावनी

कलेक्टर-सभापति ने किया शहर का औचक निरीक्षण, दुकानों पर कचरा पात्र रखने के निर्देश; सब्जी मंडी के व्यापारियों को जल्द मिलेंगी व्यवस्थित दुकानें

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
अतिक्रमण और गंदगी पर कलेक्टर सख्त, दुकानदारों को दी चेतावनी
अतिक्रमण और गंदगी पर कलेक्टर सख्त, दुकानदारों को दी चेतावनी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद ने सख्ती शुरू कर दी है। रविवार को जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव और नगर परिषद सभापति भरत शर्मा ने शहर के प्रमुख मार्गों का औचक निरीक्षण कर सफाई, अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सड़क और नालियों पर अस्थायी अतिक्रमण देखकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और दुकानदारों को इन्हें स्वेच्छा से हटाने के निर्देश दिए।

मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि कलेक्टर और सभापति ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से नैनवां रोड चौराहे तक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों के बाहर सड़क किनारे और नालियों के ऊपर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण सामने आए। अधिकारियों ने दुकानदारों से समझाइश करते हुए अतिक्रमण हटाने की अपील की। साथ ही प्रत्येक दुकान पर कचरा पात्र रखने और आसपास नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

सब्जी मंडी के व्यापारियों से किया संवाद

निरीक्षण के दौरान अधिकारी बहादुर सिंह सर्किल स्थित सब्जी मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रशासन की ओर से व्यापारियों को जल्द ही व्यवस्थित तरीके से दुकानों का आवंटन करने का आश्वासन दिया गया।

अधिकारियों ने मंडी के मुख्य द्वार और बाहर सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने वाले हाथ ठेला चालकों को भी समझाइश दी। उन्हें निर्धारित स्थान पर ही ठेले लगाने और यातायात में बाधा नहीं डालने के निर्देश दिए।

प्रशासन की इस कवायद का उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करना, सफाई व्यवस्था में सुधार लाना और आमजन के लिए आवागमन सुगम बनाना है। अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का धरातल पर कितना पालन होता है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: