नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी
राजकीय महाविद्यालय बूंदी में नवाचार एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ के अंतर्गत इल्म, जयपुर के तत्वावधान में डिजाइन थिंकिंग एवं क्रिटिकल प्रॉब्लम सॉल्विंग विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। वैल्यू एडेड लर्निंग कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तार्किक सोच और व्यावहारिक समस्या समाधान के कौशल विकसित करना रहा।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर चाहत अरोड़ा ने विद्यार्थियों को समस्याओं का विश्लेषण कर उनके रचनात्मक और तार्किक समाधान तलाशने के तरीके बताए। उन्होंने डिजाइन थिंकिंग की अवधारणा समझाते हुए कहा कि इन कौशलों से विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक क्षमता, रचनात्मकता और निर्णय लेने की दक्षता विकसित होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम. अंसारी ने की, जबकि नम्रता अरोड़ा विशिष्ट अतिथि एवं समन्वयक के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन नवाचार एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. दिलीप राठौड़ ने किया।
