ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

छात्राओं ने ली सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
छात्राओं ने ली सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ
छात्राओं ने ली सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी। राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्लास्टिक मुक्त परिसर कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिसर विकास, सौंदर्य, नेचर क्लब एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. चंपा अग्रवाल ने की। नेचर क्लब प्रभारी डॉ. मनीलता पचानौत ने कार्यक्रम का निर्देशन किया।

कॉमर्स विभाग की योगिता शर्मा ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्राओं को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई और इसके विकल्प के रूप में जूट के थैले अपनाने की सलाह दी। उन्होंने परिसर में प्लास्टिक पाउच, थैलियां और रैपर नहीं फैलाने की अपील भी की।

भूगोल विभाग के सहायक आचार्य भगवान सिंह ने पर्यावरण संरक्षण में प्राकृतिक ऊर्जा स्रोतों की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने छात्राओं और कर्मचारियों से कक्षा से निकलते समय लाइट और पंखे बंद करने की अपील की, ताकि बिजली की बचत हो सके। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: