ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

डॉ. कलाम की जयंती पर युवा मार्गदर्शन दिवस, विद्यार्थियों को मेंटरशिप से जोड़ने पर जोर

सेवा फर्स्ट इनोवेशन के तहत मनाया राष्ट्रीय युवा मार्गदर्शक दिवस

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
डॉ. कलाम की जयंती पर युवा मार्गदर्शन दिवस, विद्यार्थियों को मेंटरशिप से जोड़ने पर जोर
डॉ. कलाम की जयंती पर युवा मार्गदर्शन दिवस, विद्यार्थियों को मेंटरशिप से जोड़ने पर जोर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

राजकीय कन्या महाविद्यालय, बूंदी में सेवा फर्स्ट इनोवेशन के अंतर्गत 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय युवा मार्गदर्शक दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. संदीप यादव की अध्यक्षता में तथा कला परिषद प्रभारी डॉ. बीरमदेव और नवाचार प्रभारी डॉ. मनीलता पचानौत के निर्देशन में हुआ।

प्राचार्य डॉ. संदीप यादव ने कहा कि भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रेरणादायी विरासत, उनके शिक्षा दर्शन और युवाओं के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नागरिक नेतृत्व वाली राष्ट्रीय पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत डॉ. कलाम की जयंती 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय युवा मार्गदर्शन दिवस के रूप में मान्यता दिलाने का प्रस्ताव है।

उन्होंने बताया कि पहल का उद्देश्य युवाओं के मार्गदर्शन और व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों, मेंटर्स तथा ज्ञान निर्माताओं की भूमिका को सम्मान देना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए मजबूत मेंटरशिप और भावनात्मक सहयोग का वातावरण विकसित करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: