बूंदी। नमामि भारतम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय बूंदी में कला परिषद एवं उपभोक्ता क्लब के अंतर्गत वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना के साथ हुई। छात्राओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप यादव ने कहा कि राष्ट्रगीत केवल गायन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति सम्मान, गौरव और समर्पण की भावना को व्यक्त करता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय विरासत से जोड़ते हैं।
कला परिषद प्रभारी डॉ. बीरमदेव ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि वंदे मातरम् का सामूहिक गायन छात्राओं में राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करने का माध्यम है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।
