ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

मतदान की ताकत और लोकतंत्र की अहमियत पर छात्राओं ने रखे विचार, माधवी-मीनाक्षी प्रथम

राजकीय कन्या महाविद्यालय में निर्वाचक साक्षरता क्लब की प्रतियोगिता; निष्पक्ष मतदान, नवमतदाता पंजीकरण और युवाओं की भूमिका पर दिए विचार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मतदान की ताकत और लोकतंत्र की अहमियत पर छात्राओं ने रखे विचार, माधवी-मीनाक्षी प्रथम
मतदान की ताकत और लोकतंत्र की अहमियत पर छात्राओं ने रखे विचार, माधवी-मीनाक्षी प्रथम
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

लोकतंत्र की मजबूती केवल मतदान तक सीमित नहीं, बल्कि हर नागरिक की जागरूक भागीदारी से तय होती है। इसी संदेश के साथ राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में आशु भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने बिना पूर्व तैयारी के दिए गए विषयों पर अपने विचार रखे और मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में मतदान का महत्व, लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान, शत-प्रतिशत मतदान, नए मतदाताओं का पंजीकरण और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका जैसे विषय शामिल रहे। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखते हुए बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में युवाओं और नए मतदाताओं की भागीदारी कितनी महत्वपूर्ण है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। युवाओं और नवमतदाताओं को स्वयं मतदान के प्रति जागरूक होने के साथ समाज में भी जागरूकता का संदेश पहुंचाना चाहिए।

ईएलसी प्रभारी भोला के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायक योगिता शर्मा एवं भगवान सिंह रहे। परिणाम में माधवी वर्मा और मीनाक्षी मेघवाल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजली वर्मा द्वितीय और किरण चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: