ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

दिल्ली के रामलीला मैदान में केसी वेणुगोपाल से मिले बूंदी कांग्रेस जिलाध्यक्ष महावीर मीणा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे; पीसीसी सदस्य चर्मेश शर्मा से भी संगठन महासचिव ने की चर्चा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दिल्ली के रामलीला मैदान में केसी वेणुगोपाल से मिले बूंदी कांग्रेस जिलाध्यक्ष महावीर मीणा
दिल्ली के रामलीला मैदान में केसी वेणुगोपाल से मिले बूंदी कांग्रेस जिलाध्यक्ष महावीर मीणा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बूंदी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की।

महावीर मीणा के नेतृत्व में बूंदी जिले से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान केसी वेणुगोपाल ने पीसीसी सदस्य चर्मेश शर्मा के साथ काफी देर तक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शर्मा के गले में हाथ डालकर आत्मीयता से चर्चा की। मुलाकात और संवाद के इस दृश्य ने वहां मौजूद बूंदी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

इस कार्यक्रम में बूंदी जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: