ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी में आज कांग्रेस की बैठक लेंगी एआईसीसी सचिव पूनम पासवान, लखन सिंगला भी रहेंगे मौजूद

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान और 1 नवंबर की दिल्ली रैली की तैयारियों पर होगी चर्चा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में आज कांग्रेस की बैठक लेंगी एआईसीसी सचिव पूनम पासवान, लखन सिंगला भी रहेंगे मौजूद
बूंदी में आज कांग्रेस की बैठक लेंगी एआईसीसी सचिव पूनम पासवान, लखन सिंगला भी रहेंगे मौजूद
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी, 25 अक्टूबर। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान और आगामी 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस सोमवार, 26 अक्टूबर को बूंदी में बैठक करेगी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सहप्रभारी पूनम पासवान और अभियान के एआईसीसी पर्यवेक्षक लखन कुमार सिंगला शामिल होंगे। उनके साथ बूंदी जिले के प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. विजेंद्र सिंह सिद्धू भी मौजूद रहेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने बताया कि बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित होगी। इसमें अभियान की गतिविधियों और दिल्ली रैली में बूंदी जिले की भागीदारी को लेकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। पार्टी की ओर से अभियान को लेकर आगे की रणनीति भी तय की जाएगी।

मीणा ने बताया कि बैठक में लोकसभा प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष तथा संगठन और विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य अभियान को लेकर संगठन के विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित करना और दिल्ली रैली की तैयारियों की समीक्षा करना है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: