ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

राहुल गांधी के आंदोलन में शामिल हुए बूंदी कांग्रेस जिलाध्यक्ष महावीर मीणा, दिल्ली में पुलिस को छकाकर सुप्रीम कोर्ट के नजदीक पहुंचे

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का मार्च

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
राहुल गांधी के आंदोलन में शामिल हुए बूंदी कांग्रेस जिलाध्यक्ष महावीर मीणा, दिल्ली में पुलिस को छकाकर सुप्रीम कोर्ट के नजदीक पहुंचे
राहुल गांधी के आंदोलन में शामिल हुए बूंदी कांग्रेस जिलाध्यक्ष महावीर मीणा, दिल्ली में पुलिस को छकाकर सुप्रीम कोर्ट के नजदीक पहुंचे
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

मतदाता सूची से करोड़ों लोगों के नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ओर से सोमवार को नई दिल्ली में किए गए आंदोलन में बूंदी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा भी शामिल हुए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए इस मार्च में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ भाग लिया।

महावीर मीणा रविवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बूंदी से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस की तैनाती और बैरिकेडिंग की गई थी। इस दौरान महावीर मीणा पुलिस को छकाते हुए सुप्रीम कोर्ट के नजदीक तक पहुंच गए। हालांकि, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।

महावीर मीणा ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के जरिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोक रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध जताना नागरिकों का अधिकार है, लेकिन आंदोलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचने वाले लोगों को रास्ते में ही रोका जा रहा है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: