ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बूंदी में कांग्रेस का प्रदर्शन

काला दिवस मनाकर निकाला ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ मार्च, कलेक्ट्रेट पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बूंदी में कांग्रेस का प्रदर्शन
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बूंदी में कांग्रेस का प्रदर्शन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 8 अक्टूबर। नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी सहित इंडिया गठबंधन के सांसदों एवं नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को बूंदी में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ मार्च निकाला और जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

आजाद पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महावीर मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता आजाद पार्क से जुलूस के रूप में रवाना हुए। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए परशुराम सर्किल, अहिंसा सर्किल, बस स्टैंड और अस्पताल के बाहर से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराए और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

‘संविधान की आत्मा पर हमला’—महावीर मीणा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महावीर मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नई दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और इंडिया गठबंधन व कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविधान की आत्मा पर हमला कर रही है।

बूंदी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण मीणा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पीसीसी सचिव गुड्डू कादरी ने कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का लगाया आरोप

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा ने कहा कि भारत सरकार को चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बंद कर संविधान के अनुरूप लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

प्रदर्शन में पीसीसी सचिव गुड्डू कादरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, चेतराम मीणा, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव, जिला प्रवक्ता किशनगोपाल मीणा, सोशल मीडिया प्रभारी गिरिराज मीणा, गोपाल माहेश्वरी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अंकित बूलीवाल, रामराज मीणा, पूर्व उपप्रधान रामस्वरूप मीणा, यासीन कुरैशी, पूर्व सरपंच गिरिराज मीणा, रामचंद्र मेघवाल, रतनलाल मेघवाल, गजानंद मेहर, पार्षद देवराज गोचर, मोहसिन बैग, इरफान इलु, शकील भाई, जोनेश मीणा, बिलाल खान, समीर पठान, विष्णु कुमावत, यजदानी, सुजल वर्मा, अरशान, सत्यम वैष्णव, फेजान, राधेश्याम मीणा, नीरज मीणा, शिवम खटीक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: