ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोप पर कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन

मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग, महावीर मीणा बोले- भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं ज्ञानेश कुमार; 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी रैली

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोप पर कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन
मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोप पर कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी, 25 अक्टूबर। मतदाता सूची से करोड़ों लोगों के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने की मांग उठाई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रविवार को बूंदी सहित देश के एक हजार से अधिक जिलों में एक साथ पत्रकार वार्ताएं आयोजित की गईं।

होटल रणजीत निवास में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं और दुर्भावनापूर्वक करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। मीणा ने कहा कि कांग्रेस मताधिकार की रक्षा के लिए देशभर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन चलाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेंगे न्याय की लड़ाई

महावीर मीणा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और मतदाता सूची से हटाए गए नामों को वापस जोड़ने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। इसी क्रम में 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इसमें बूंदी जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।

पत्रकार वार्ता में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इश्तियाक अली, हिंडोली ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा, समाजसेवी जेपी शर्मा, बूंदी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भारत यात्री महेश दाधीच, ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जावेद जेड, राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकित बूलीवाल, जिला महासचिव समीर पठान, सत्यम वैष्णव, बूंदी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के प्रतिनिधि निरंजन मीणा और अल्तमश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: