ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

चुनाव आयोग ने पक्षपात कर करोड़ों मतदाताओं के नाम हटाए : पूनम पासवान

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, बूंदी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
चुनाव आयोग ने पक्षपात कर करोड़ों मतदाताओं के नाम हटाए : पूनम पासवान
चुनाव आयोग ने पक्षपात कर करोड़ों मतदाताओं के नाम हटाए : पूनम पासवान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सह प्रभारी पूनम पासवान ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के पक्षपातपूर्ण रवैये के कारण चुनाव आयोग की निष्पक्षता समाप्त हो गई है और वह भाजपा के लिए काम करने वाला संगठन बन गया है। उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित करेगी।

पूनम पासवान सोमवार शाम बूंदी जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के कथित अलोकतांत्रिक आचरण के विरोध में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के घटक दल देशभर में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटा रही। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को नहीं हटाया जाता, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन : सिंगला

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं हरियाणा के लखन कुमार सिंगला ने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र की रक्षा के लिए चलाया जा रहा आंदोलन है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कथित रूप से मनमाने तरीके से हटाए जाने के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से नहीं हटाना सरकार की तानाशाही को दर्शाता है।

बूंदी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महावीर मीणा ने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में बूंदी जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि रैली को लेकर पार्टी के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। पीसीसी महासचिव एवं बूंदी जिले के प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह सिद्धू ने भी कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

बैठक को बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा और केशवरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी ने भी संबोधित किया।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं बारां जिले के प्रभारी संदीप, पीसीसी सचिव गुड्डू कादरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण मीणा, हिंडोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा, इंदरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नैनागराम मीणा, नैनवां ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज मीणा, जिला उपाध्यक्ष रामावतार शर्मा और चेतराम नागर, पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, संजय तम्बोली, एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डीके मेघवाल, मोडूलाल वर्मा, जिलाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, जिला महासचिव इश्तियाक अली, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यासीन कुरैशी, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव, कांग्रेस नेता गोपाल माहेश्वरी, जिला सचिव बाबूलाल गुर्जर और यशपाल मीणा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश सोनी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवराज गोचर, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रामराज मीणा और वक्फ बोर्ड उपाध्यक्ष हारून खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: