नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी
बूंदी। जिले की 5 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 100-100 मैट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने बताया कि जिले की ठीकरिया, खेरखटा, विजयगढ़, जेतपुर और बालोद ग्राम सेवा सहकारी समितियों में इन गोदामों का निर्माण होगा।
मीणा ने बताया कि प्रत्येक गोदाम की क्षमता 100 मैट्रिक टन होगी। पांचों गोदाम बनने के बाद संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कुल 500 मैट्रिक टन भंडारण क्षमता विकसित होगी। इससे खाद, बीज, कृषि उपज एवं अन्य आवश्यक सामग्री के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था मजबूत होने के साथ किसानों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने इस सौगात के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिरला के प्रयासों से बूंदी जिले में किसान हित और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को लगातार प्राथमिकता मिल रही है।
