ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई

ब्रिजेशकांत शर्मा बोले- ‘देश हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम’ के संकल्प को सार्थक करना ही सच्ची श्रद्धांजलि

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई
दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

भारतीय मजदूर संघ और राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस) जिला बूंदी की ओर से भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाते हुए उनके विचारों और सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।

प्रदेश प्रभारी ब्रिजेशकांत शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के नारे ‘देश हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम’ को सार्थक करना ही ठेंगड़ी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष विकास दीक्षित ने ठेंगड़ी की जीवनी पर विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारने की अपील की।

कार्यक्रम में कर्मचारी महासंघ, भामस के प्रदेश अध्यक्ष मेघवाहन सिंह, बद्रीलाल शर्मा, ललित कुमार शर्मा, नेशन्स एसोसिएशन अध्यक्ष रितेश सोनी, कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुदेश गौतम, नरेंद्र गौतम, राजेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश मीणा, भरत शर्मा, गिरिराज बासुवाल, राजेश मीणा, कमलकांत नामा, उमाशंकर, त्रिलोक गुप्ता, ऋषिराज कुमावत और सुरेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: