ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / मनोरंजन / लेख विस्तार
मनोरंजन

‘इंडिया के टॉप 1%’ में बूंदी के दीपक पहुंचे 12वें सवाल तक

अनिल कपूर के सामने सुनाई हाड़ी रानी पर कविता, 19 सितंबर को होगा प्रसारण

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
‘इंडिया के टॉप 1%’ में बूंदी के दीपक पहुंचे 12वें सवाल तक
‘इंडिया के टॉप 1%’ में बूंदी के दीपक पहुंचे 12वें सवाल तक
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। तर्कशक्ति और मानसिक सूझबूझ पर आधारित गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में बूंदी के दीपक शर्मा ने 12वें सवाल तक का सफर तय किया। अभिनेता अनिल कपूर की मेजबानी वाले इस शो के पहले एपिसोड में दीपक को देशभर से चुने गए 100 प्रतिभागियों के साथ हिस्सा लेने का अवसर मिला।

डाइट बूंदी के डब्ल्यूई प्रभागाध्यक्ष जेपी त्रिपाठी ने बताया कि दीपक की भागीदारी वाला एपिसोड 19 सितंबर को रात आठ बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। शो में सामान्य ज्ञान के बजाय तर्कशक्ति पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें 13 सवालों को हल करने वाले विजेता के लिए एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि रखी गई थी।

दीपक ने कार्यक्रम के दौरान हाड़ी रानी के शौर्य और बलिदान पर आधारित वीर रस की कविता भी सुनाई। इसके माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया।

दीपक इससे पहले माई भारत पोर्टल के विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के माध्यम से भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष संबोधन भी दे चुके हैं। त्रिपाठी ने बताया कि डाइट के मार्गदर्शन में दीपक विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: