ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

बूंदी के धोवड़ा बूथ पर दिखा लोकतंत्र का अनूठा संगम, सास-बहू और देवरानी-जेठानी ने साथ किया मतदान

86 वर्षीय नंदू बाई ने बहू के साथ डाला वोट, जेन-Z की मोनिका ने पहली बार किया मतदान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी के धोवड़ा बूथ पर दिखा लोकतंत्र का अनूठा संगम, सास-बहू और देवरानी-जेठानी ने साथ किया मतदान
बूंदी के धोवड़ा बूथ पर दिखा लोकतंत्र का अनूठा संगम, सास-बहू और देवरानी-जेठानी ने साथ किया मतदान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। पंचायत चुनाव में मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दबलाना पंचायत समिति क्षेत्र की धोवड़ा ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र पर लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर सामने आई। यहां एक ही परिवार की सास-बहू और देवरानी-जेठानी ने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

धोवड़ा बूथ पर 86 वर्षीय बुजुर्ग नंदू बाई अपनी बहू मथरा बाई के साथ वोट डालने पहुंचीं। वहीं, जमना बाई ने अपनी सास भुला बाई के साथ मतदान किया। इसी मतदान केंद्र पर पारा बाई और कैलाश ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया।

खास बात यह रही कि मतदान के प्रति बुजुर्गों और महिलाओं के साथ युवाओं में भी उत्साह नजर आया। जेन-Z मतदाता मोनिका कुमारी ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने जीवन का पहला वोट डाला।

एक ही मतदान केंद्र पर बुजुर्ग मतदाताओं से लेकर पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाता तक की भागीदारी ने लोकतंत्र में जनभागीदारी और मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: