ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

जिला अस्पताल में टूटी मशीनें और दवाइयों की कमी, यूथ कांग्रेस ने किया निरीक्षण

इमरजेंसी में बीपी उपकरण और ईसीजी मशीन खराब होने का आरोप, सीटी स्कैन-एक्स-रे व्यवस्था पर भी उठे सवाल; सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जिला अस्पताल में टूटी मशीनें और दवाइयों की कमी, यूथ कांग्रेस ने किया निरीक्षण
जिला अस्पताल में टूटी मशीनें और दवाइयों की कमी, यूथ कांग्रेस ने किया निरीक्षण
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

बूंदी। जिला अस्पताल में कुछ दिन पहले व्यापारी की मौत के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और कथित लापरवाही को लेकर उठे सवालों के बीच रविवार देर रात युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल का निरीक्षण किया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निशांत नुवाल, वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन और पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं ने इमरजेंसी समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों से उपचार व्यवस्था और मेडिकल उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के पास बीपी जांचने के उपकरण तक ठीक हालत में नहीं हैं। ईसीजी मशीनों में भी गड़बड़ी की शिकायत सामने आई। वहीं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निशांत नुवाल ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कई जरूरी दवाइयां लंबे समय से उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि कफ सिरप सहित कुछ प्रमुख दवाइयां करीब छह महीने से उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिली है।

निरीक्षण के दौरान सीटी स्कैन मशीन खराब होने और एक्स-रे सुविधा के भी सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आने का दावा किया गया। नुवाल ने कहा कि जिला अस्पताल में मूलभूत चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति नहीं सुधरी तो मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार और चिकित्सा विभाग से अस्पताल की व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हुआ तो बूंदी जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व पार्षद इरफान इलू, पार्षद मोहसिन बैग, पंकज सोनी, ऋतिक यादव, सोनू गुर्जर, धीरज सहित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: