ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

जिला अस्पताल का अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

ट्रॉमा वार्ड, इमरजेंसी, ओपीडी, आईसीयू सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा, मुख्य द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जिला अस्पताल का अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
जिला अस्पताल का अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 8 अक्टूबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को परखा और अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड, इमरजेंसी, मेडिकल वार्ड, ओपीडी, आईपीडी, सैंपलिंग, एक्स-रे, सोनोग्राफी और जांच केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में अनावश्यक भीड़ को देखते हुए उन्होंने मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भीड़भाड़ के कारण मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

आईसीयू के बाहर बैठक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने आईसीयू के बाहर मरीजों के तीमारदारों के लिए बैठक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल वार्ड में सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मरीजों के उपचार में किसी तरह की बाधा नहीं आए।

साफ-सफाई और ड्रेस कोड पर जोर

अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होने और अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड का पालन करने को कहा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आमजन के लिए उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाएं मरीजों को निर्बाध और सुगमता से मिलनी चाहिए। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. ओपी सामर सहित अन्य अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: