ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

जिला अस्पताल में जांच व्यवस्था सुधारने पर जोर, समय पर रिपोर्ट देने के निर्देश

केंद्रीय प्रयोगशाला में उच्चस्तरीय बैठक, कृष्णा डायग्नोस्टिक लिमिटेड के अधिकारियों से समस्याओं पर चर्चा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जिला अस्पताल में जांच व्यवस्था सुधारने पर जोर, समय पर रिपोर्ट देने के निर्देश
जिला अस्पताल में जांच व्यवस्था सुधारने पर जोर, समय पर रिपोर्ट देने के निर्देश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

जिला चिकित्सालय की केंद्रीय प्रयोगशाला में गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश चंदेल और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. गोविंद गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्षों, सहायक आचार्यों और चिकित्सकों के साथ जांच व्यवस्था में आ रही समस्याओं तथा उनके समाधान पर चर्चा की।

बैठक में सेवा प्रदाता कंपनी कृष्णा डायग्नोस्टिक लिमिटेड के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जांच की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को सही जांच सुविधा उपलब्ध कराने के साथ निर्धारित समय पर रिपोर्ट दी जाए, ताकि उपचार में अनावश्यक देरी न हो। मरीजों को समय पर जांच और उचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

बैठक में चिकित्सकों ने प्रयोगशाला से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। कृष्णा डायग्नोस्टिक लिमिटेड, जयपुर के प्रतिनिधियों विपिन दीक्षित, राहुल, दीपक और ऋतुराज सिंह ने भी अपनी समस्याएं प्राचार्य और पीएमओ के सामने रखीं। अधिकारियों ने सुविधाओं में जल्द सुधार के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डॉ. सुरेश अग्रवाल, डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. अनामिका शर्मा, डॉ. मधु सेन, डॉ. प्रशांत हिसालकर और डॉ. कविता मीना, डॉ. पूजा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: