ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खेलकूद / लेख विस्तार
खेलकूद

खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए होगा चयन

बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल और सामूहिक तालमेल, चयनित टीम चित्तौड़गढ़ में लेगी भाग

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए होगा चयन
खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए होगा चयन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 6 नवंबर। खेल मैदान पर खिलाड़ियों की फुर्ती, गति और सामूहिक तालमेल ने खो-खो के रोमांच को बढ़ा दिया। मौका था बूंदी जिला खो-खो संघ की ओर से श्री ईश्वरी सिंह जिला खेलकूद केंद्र, खेल संकुल में आयोजित जिला स्तरीय ओपन जूनियर बालक एवं बालिका खो-खो प्रतियोगिता और चयन प्रक्रिया का। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह चुंडावत ने की। मुख्य अतिथि जिला खो-खो संघ अध्यक्ष विजयंत आमेरा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अरविंद गोस्वामी, मनमोहन अजमेरा और सुरेंद्र सिंह सोलंकी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक क्षमता के विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और सामूहिक भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास कर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बूंदी का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बेहतर खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 10 से 12 नवंबर तक चित्तौड़गढ़ के सांवरिया सेठ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बूंदी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला खो-खो संघ की सचिव रीमा सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और उन्हें राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना संघ का प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम का संचालन राजस्थान खो-खो संघ के संयुक्त सचिव विजय भान सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में खो-खो प्रशिक्षक सियाराम गोचर, शुभम जोशी, दीपक वर्मा, नरेश फोलाई और वैशाली ने भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: