बूंदी। जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में ओपन जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता एवं ट्रायल 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे से श्री ईश्वरी सिंह जिला खेलकूद केंद्र (खेल संकुल), बूंदी में आयोजित किए जाएंगे।
जिला खो-खो संघ की सचिव रीमा सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 10 से 12 नवंबर तक चित्तौड़गढ़ के सांवरिया सेठ में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बूंदी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को चार पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र तथा बैंक पासबुक की तीन-तीन छायाप्रतियां साथ लाना अनिवार्य है।
