ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

बूंदी में जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

मायजा स्कूल की टीम रही प्रथम, प्रतिभागियों को दिए सहभागिता प्रमाण पत्र

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित
बूंदी में जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 29 सितंबर। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् के निर्देशानुसार सोमवार को महारानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें ब्लॉक स्तर पर चयनित सात दलों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी यशवंत शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रितेश कुमार सनाढ्य ने की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्य मीना चौहान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिहाणा की प्रधानाचार्य सुनीता कटारा तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बालचन्दपाड़ा की प्रधानाचार्य अनुपमा तिवारी ने निभाई।

प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मायजा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को पारितोषिक प्रदान किया गया। वहीं, सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस दौरान भूपेन्द्र कुमार शर्मा, गरिमा गौतम, संजू शर्मा, गायत्री श्रृंगी, तेजमल जैन और मनोज जांगिड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: