ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

स्वच्छ भारत दिवस पर स्वच्छता प्रहरियों और पंचायतों को मिला जिला स्वच्छता अवार्ड-2026

टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 ग्राम पंचायतों, संस्थाओं और स्वच्छता कर्मियों का हुआ सम्मान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
स्वच्छ भारत दिवस पर स्वच्छता प्रहरियों और पंचायतों को मिला जिला स्वच्छता अवार्ड-2026
स्वच्छ भारत दिवस पर स्वच्छता प्रहरियों और पंचायतों को मिला जिला स्वच्छता अवार्ड-2026
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 2 अक्टूबर। स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर परिषद के टाउन हॉल में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत आयोजित समारोह में स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों, संस्थाओं और स्वच्छता से जुड़े कर्मवीरों को जिला स्वच्छता अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर एच.डी. सिंह, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारू, उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक निजामुद्दीन सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान देने वाले लोगों के कार्यों की सराहना की गई।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों में खटकड़, भैरूपुरा ओझा, बम्बोरी, लाडपुर, तालेड़ा, बल्लोप, चरडाना, सुनगर, बांसी, तलवास, जरखोदा, मेण्डी और अणदगंज शामिल रहीं। इनके अलावा नगर पालिका कापरेन, कोटा की हम लोग संस्था और बूंदी की रघुनाथ एकेडमी को भी स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

स्वच्छता कार्यों में योगदान देने वाले कार्मिक भी सम्मानित

समारोह में स्वच्छता अभियान के संचालन और क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वच्छता प्रहरियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें केशवरायपाटन नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी पूर्णिमा शर्मा, नगरपालिका देई के एसबीएम राहुल जैन, नैनवां के अतिरिक्त विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार जैन, ग्राम विकास अधिकारी फुंदीलाल सैनी, पपीता मीणा, जितेन्द्र कुमार नागर, कनिष्ठ तकनीकी सहायक शुभम जैन, शबीना बानो, मुस्कान अंसारी, कनिष्ठ सहायक एकता माहेश्वरी, बैंक मित्र सावित्री शर्मा सहित रामराज मेघवाल, दुर्गालाल सैनी, रामलाल सैनी, शिवराज मीणा, दौलत कुमार सैनी, सत्यनारायण बैरवा, राजेन्द्र सैनी, कन्हैयालाल जाट, हेमंत प्रजापति, विनोद मेहरा, चन्द्र, दिनेश और अजय को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के क्षेत्र में सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: