ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी के 540 दिव्यांगजनों को मिलेंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण

राज्य सरकार की योजना से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी के 540 दिव्यांगजनों को मिलेंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण
बूंदी के 540 दिव्यांगजनों को मिलेंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेशभर में 25 हजार दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें बूंदी जिले के लिए 540 कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अर्पित जैन ने बताया कि विशेष योग्यजन निदेशालय, जयपुर की ओर से योजना के लिए पात्र दिव्यांगजनों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राजस्थान में 3 दिसंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर लाभार्थियों को उपकरण वितरित करना प्रस्तावित है।

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का राजस्थान का मूल निवासी होना और 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता का यूडीआईडी कार्ड होना जरूरी है। अन्य निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करने वाले आवेदक ही योजना के पात्र होंगे।

इच्छुक आवेदक अपनी एसएसओ आईडी से एसजेएमएस डीएसएपी पोर्टल पर सीएम संयुक्त सहायता अनुदान योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अर्पित जैन ने पात्र दिव्यांगजनों, उनके परिजनों और संबंधित संस्थाओं से समय पर आवेदन करने की अपील की है, ताकि लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: