ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दीपावली पर सफाई योद्धाओं का सम्मान, मिठाई और उपहार देकर बढ़ाया हौसला

वार्ड 18 और 19 के सफाई कर्मचारियों को दुपट्टा पहनाकर किया सम्मानित, विदेशी पर्यटकों को दिखाई बूंदी की ऐतिहासिक विरासत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दीपावली पर सफाई योद्धाओं का सम्मान, मिठाई और उपहार देकर बढ़ाया हौसला
दीपावली पर सफाई योद्धाओं का सम्मान, मिठाई और उपहार देकर बढ़ाया हौसला
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। दीपावली के त्योहार पर शहर को स्वच्छ रखने में जुटे सफाई कर्मचारियों के योगदान को सराहते हुए वार्ड 18 में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वार्ड पार्षद नागेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश शेरगड़िया और पूर्व पार्षद मोनिका शेरगढ़िया ने वार्ड 18 और 19 के सफाई कर्मचारियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। उन्हें मिठाई और उपहार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

दीपावली के दौरान अतिरिक्त सफाई कार्य और बढ़ते कचरे के बीच कर्मचारियों की जिम्मेदारी को देखते हुए यह पहल की गई। इस दौरान यशवंत शर्मा और भूपेंद्र ने भी सफाई कर्मचारियों का मुंह मीठा कराया और उनके काम की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विदेशी पर्यटकों को बूंदी की ऐतिहासिक विरासत से भी रूबरू कराया गया। उन्हें प्रसिद्ध भावल्दी बावरी और महान कवि सूर्यमल्ल मिश्रण की हवेली का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।

सम्मान से उत्साहित सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छ बूंदी अभियान में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण से योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में जमादार एवं सफाई निरीक्षक दीपक झावा, लोकेश कचोटिया, सफाई सेवक विक्रम, मोनू, संजय, सुरेखा, किशन, विकास, मुन्नीबाई, ममता और जगदीश सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: