ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

विदेशी पर्यटकों के साथ मनाया पर्यटन दिवस, बूंदी महोत्सव को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने पर मंथन

27 से 29 नवंबर तक होगा बूंदी महोत्सव 2026, देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करने और प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर हुई चर्चा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
विदेशी पर्यटकों के साथ मनाया पर्यटन दिवस, बूंदी महोत्सव को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने पर मंथन
विदेशी पर्यटकों के साथ मनाया पर्यटन दिवस, बूंदी महोत्सव को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने पर मंथन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी,। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बूंदी में विदेशी पर्यटकों के साथ पर्यटन दिवस मनाया गया। इस दौरान विदेशी पर्यटकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही बूंदी में पर्यटन को बढ़ावा देने और आगामी बूंदी महोत्सव 2026 में देश-विदेश से अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बूंदी महोत्सव समिति के सदस्य पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बूंदी महोत्सव से जुड़े सदस्यों की ओर से महाराव राजा वंशवर्धन सिंह की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें आगामी बूंदी महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप देने के साथ इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा हुई।

गोष्ठी में बताया गया कि बूंदी महोत्सव 2026 का आयोजन 27, 28 एवं 29 नवंबर को किया जाएगा। महोत्सव के माध्यम से बूंदी की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने के प्रयासों पर चर्चा की गई। साथ ही पर्यटकों को बूंदी की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर से परिचित कराने की योजनाओं पर भी विचार हुआ।

देश-विदेश तक पहुंचे महोत्सव का प्रचार

गोष्ठी में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बूंदी महोत्सव का प्रचार-प्रसार केवल देश तक सीमित न रहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे, ताकि अधिक से अधिक देशी और विदेशी पर्यटक महोत्सव में शामिल होने के लिए बूंदी पहुंचें।

इसके अलावा इस वर्ष के महोत्सव में नए कार्यक्रम और आकर्षण जोड़ने तथा आयोजन को पहले से अधिक प्रभावशाली बनाने के विभिन्न सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति सदस्यों ने बूंदी की विरासत और पर्यटन क्षमता को महोत्सव के माध्यम से व्यापक स्तर पर सामने लाने की आवश्यकता बताई।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: