ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

बूंदी में 190 किलो अमानक खाद्य सामग्री नष्ट, 7 प्रतिष्ठानों को नोटिस

'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत 66 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, जांच के लिए लिए 73 सैंपल

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में 190 किलो अमानक खाद्य सामग्री नष्ट, 7 प्रतिष्ठानों को नोटिस
बूंदी में 190 किलो अमानक खाद्य सामग्री नष्ट, 7 प्रतिष्ठानों को नोटिस
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 3 नवंबर। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान जिले में 66 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 190 किलोग्राम अमानक खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। वहीं, नियमों की पालना नहीं करने पर 7 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. सामर ने बताया कि जिले में गठित तीन अलग-अलग टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया। इस दौरान गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य पदार्थों के 73 सैंपल लिए गए। जांच और कार्रवाई के दौरान संदिग्ध एवं मिलावटी खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया।

तीनों टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में की कार्रवाई

सीएमएचओ ने बताया कि प्रथम दल ने बूंदी और नैनवां क्षेत्र में 26 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 26 सैंपल लिए।

इस दौरान 100 किलोग्राम अमानक खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई और 2 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।

द्वितीय दल ने केशवरायपाटन और लाखेरी क्षेत्र में 20 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यहां 24 सैंपल लेने के साथ 40 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई तथा 2 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए।

इसी प्रकार तृतीय दल ने तालेड़ा और हिंडोली क्षेत्र में 20 प्रतिष्ठानों की जांच कर 23 सैंपल लिए। इस दौरान 50 किलोग्राम अमानक खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई और 3 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।

विभाग की ओर से त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए निरीक्षण एवं नमूने लेने की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: