ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

त्योहारों से पहले घी से ड्राई फ्रूट तक की जांच, चार क्षेत्रों में लिए खाद्य नमूने

‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान शुरू, दूध, मिर्च पाउडर, बादाम, काजू, नमकीन और बेसन के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
त्योहारों से पहले घी से ड्राई फ्रूट तक की जांच, चार क्षेत्रों में लिए खाद्य नमूने
त्योहारों से पहले घी से ड्राई फ्रूट तक की जांच, चार क्षेत्रों में लिए खाद्य नमूने
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

त्योहारों पर मिठाइयों और खाद्य सामग्री की बढ़ती मांग के बीच मिलावट रोकने के लिए बूंदी जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा जांच तेज कर दी है। ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के पहले दिन 26 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर घी, दूध, मिर्च पाउडर, बादाम, काजू, नमकीन, बेसन और साबूदाना के नमूने लिए। जिला कलक्टर के निर्देश पर शुरू की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित सामग्री उपलब्ध कराना है।

अभियान के तहत बूंदी एवं नैनवां उपखंड क्षेत्र में शिवम् ट्रेडर्स से घी और मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए। इसी क्षेत्र में कोठारी ड्राई फ्रूट से बादाम और काजू के नमूने संग्रहित किए गए। हिण्डोली एवं तालेड़ा क्षेत्र में देवनारायण डेयरी का निरीक्षण कर दूध और घी के नमूने लिए गए।

इसी तरह केशवरायपाटन एवं लाखेरी क्षेत्र में नामा मिष्ठान भंडार से नमकीन तथा शुभम किराना स्टोर से बेसन और साबूदाना के नमूने लिए गए। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित टीमों ने संबंधित उपखंड अधिकारियों के नेतृत्व में की।

प्रयोगशाला जांच के बाद होगी कार्रवाई

खाद्य पदार्थों के नमूनों को नियमानुसार सील कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि संबंधित खाद्य सामग्री निर्धारित गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर खरी उतरती है या नहीं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। गंभीर मामलों में लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी संभव है।

प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: