बूंदी, 7 अक्टूबर। बूंदी बंद के दौरान जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर व्यापारियों का साथ देने पर पूर्व विधायक अशोक डोगरा का बुधवार को सम्मान किया गया। भाजपा नेता संजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूर्व विधायक के निवास पर पहुंचे और उनका सम्मान किया।
इस दौरान पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर वे समय-समय पर जिला अस्पताल का दौरा भी करेंगे और व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी लेंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, शिवराज सिंह, कुलदीप नायक, अजीत नौसन्दा, प्रदीप जैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
