ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

बूंदी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 103 मरीजों की जांच कर दी दवाइयां

गुरु नानक कॉलोनी के पंडित जी का चौक में लगा शिविर; गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व की सलाह, टीबी और तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 103 मरीजों की जांच कर दी दवाइयां
बूंदी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 103 मरीजों की जांच कर दी दवाइयां
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

बूंदी में आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालचंद पाड़ा की ओर से गुरु नानक कॉलोनी स्थित पंडित जी का चौक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 103 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

शिविर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी जरूरी सलाह दी गई। मरीजों की आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय जांचें भी की गईं। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच एवं उपचार कराने का संदेश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की दी जानकारी

शिविर में आमजन को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान और तंबाकू मुक्त अभियान के तहत सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से टीबी की रोकथाम और तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

शिविर में डॉ. मोहन लाल वर्मा और डॉ. ओ.पी. वर्मा ने मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के संचालन और व्यवस्थाओं में हेल्थ मैनेजर संदीप तेजस्वी, नर्सिंग ऑफिसर यश सक्सेना, एएनएम सुनीता शर्मा एवं गुंजन बचनानी तथा लैब तकनीशियन ओमप्रकाश ने सहयोग किया।

इसके अलावा सहायक कर्मी सुमित सैनी और आशा सहयोगिनियों कलावती शर्मा, सुनीता कुमावत तथा विजयलक्ष्मी कुमावत ने भी सेवाएं दीं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: