ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

तेलीपाड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 85 मरीजों का हुआ परीक्षण

यूपीएचसी बालचंद पाड़ा की टीम ने मरीजों को वितरित की निशुल्क दवाइयां

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
तेलीपाड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 85 मरीजों का हुआ परीक्षण
तेलीपाड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 85 मरीजों का हुआ परीक्षण
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बुधवार, 21 अक्टूबर को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) बालचंद पाड़ा के तत्वावधान में गाड़ी खाना स्कूल, तेलीपाड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 85 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सा परामर्श दिया गया।

जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

हेल्थ मैनेजर संदीप तेजस्वी ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ टीबी मुक्त अभियान और तंबाकू मुक्त अभियान के संदेशों के जरिए लोगों को जागरूक किया गया।

शिविर में डॉ. मोहन लाल वर्मा, डॉ. ओ.पी. वर्मा, हेल्थ मैनेजर संदीप तेजस्वी, जीएनएम यश सक्सेना, एएनएम सुनीता शर्मा व गुंजन बचनानी, लैब तकनीशियन ओमप्रकाश, सहायक कर्मी दुर्गा शंकर तथा आशा सहयोगिनी शोभा राठौर ने सेवाएं दीं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: