बूंदी। गांधी जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ और युवा कांग्रेस बूंदी विधानसभा की ओर से महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गांधी उद्यान में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। साथ ही सेवा कार्यों के माध्यम से उनके विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।
युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने गांधी उद्यान पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र शर्मा ने गांधी जी के जीवन मूल्यों और भारतीय लोकतंत्र के निर्माण एवं उसे मजबूत बनाने में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीवलोचन गौतम ने कहा कि वर्तमान भारत में युवाओं के कल्याण और बेहतर समाज के निर्माण के लिए गांधी जी के विचारों का अनुसरण जरूरी है। नवनिर्वाचित पार्षद प्रेमशंकर बैरवा और पीसीसी के पूर्व सदस्य नावेद कैसर ने भी गांधी जी के योगदान पर विचार व्यक्त किए।
इस दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी अर्जुन मीणा, विधानसभा महासचिव हनुमान मीणा, एनएसयूआई महासचिव दीपक जोनवाल, युवा नेता अनिल व्यास, विकास मीणा, शुभम खोईवाल और आयुष खटखड़ मौजूद रहे।
पैदल मार्च निकालकर किया माल्यार्पण, गायों को खिलाया हरा चारा
इधर, जिला कांग्रेस कमेटी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की ओर से जिलाध्यक्ष गयासुद्दीन भट्टी के नेतृत्व में सेवा कार्यों के साथ गांधी जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने रेडक्रॉस से कलेक्ट्री अदालत परिसर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल तक पैदल मार्च निकाला।
प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा और गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गांधी उद्यान में आयोजित विचार गोष्ठी में महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के समापन पर संगठन के पदाधिकारियों ने बहादुर सिंह सर्किल पर गायों को हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य किया।
इस दौरान सेवादल जिला उपाध्यक्ष गोबरी लाल गुर्जर, शहर कांग्रेस कमेटी महासचिव आशीष लाडला, एडवोकेट मुकेश उदयवाल, एडवोकेट राकेश वर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव, राजीव गांधी ब्रिगेड के पूर्व जिला अध्यक्ष शहजाद हुसैन, रामनिवास छितर, लाल मीणा और रईस अंसारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
