ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

बूंदी में देह व्यापार गिरोह से जुड़े मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 16 गिरफ्तार

गणेश बाग कॉलोनी में जुलाई में पुलिस ने किया था संगठित गिरोह का पर्दाफाश, कार्रवाई के दौरान 7 महिलाओं को पीड़िता के रूप में किया था रेस्क्यू

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में देह व्यापार गिरोह से जुड़े मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 16 गिरफ्तार
बूंदी में देह व्यापार गिरोह से जुड़े मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 16 गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। बूंदी के गणेश बाग कॉलोनी में संचालित कथित संगठित देह व्यापार गिरोह के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनुसंधान के बाद शिव कॉलोनी देवपुरा निवासी आदित्य सिंह राणावत पुत्र देवी सिंह राणावत को गिरफ्तार किया। इस मामले में जुलाई में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया था।

पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि तालेड़ा वृत्त के पुलिस उप अधीक्षक गंगासहाय के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रकरण में अनुसंधान के दौरान आरोपी आदित्य सिंह राणावत की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ और अनुसंधान कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को सदर थाना क्षेत्र की गणेश बाग कॉलोनी स्थित एक मकान पर दबिश देकर संगठित देह व्यापार गिरोह का खुलासा किया गया था। कार्रवाई के दौरान गिरोह की मुख्य संचालिका, उसका पुत्र, दो दलाल और देह व्यापार के लिए पहुंचे ग्राहकों सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं मौके से सात महिलाओं को पीड़िता के रूप में रेस्क्यू कर विधिक संरक्षण में लिया गया था।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच के दौरान गिरोह से जुड़े एक अन्य आरोपी आदित्य सिंह राणावत की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: