ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बालिकाओं को बताए अधिकार और आत्मरक्षा के तरीके, सरकारी योजनाओं की भी दी जानकारी

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विकास नगर स्कूल में आयोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर हुई चर्चा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बालिकाओं को बताए अधिकार और आत्मरक्षा के तरीके, सरकारी योजनाओं की भी दी जानकारी
बालिकाओं को बताए अधिकार और आत्मरक्षा के तरीके, सरकारी योजनाओं की भी दी जानकारी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, विकास नगर में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

जेंडर स्पेशलिस्ट विनिता अग्रवाल ने महिला अधिकारिता विभाग के सहायता केंद्रों की जानकारी दी। केंद्र प्रबंधक पूर्णिमा गौतम ने बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसरों की आवश्यकता बताई। सामाजिक परामर्शदाता सलोनी शर्मा ने शिक्षा सेतु योजना की पंजीकरण प्रक्रिया समझाई, जबकि विधिक परामर्शदाता प्राची शर्मा ने लाडो प्रोत्साहन योजना और रानी लक्ष्मीबाई केंद्रों की भूमिका बताई। उन्होंने बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

परामर्शदाता अक्षिता चारण ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना की जानकारी देते हुए आर्थिक आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के अवसरों पर चर्चा की। कार्यशाला में विद्यालय की अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: