ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों में आगे बढ़ें युवा

कन्या महाविद्यालय में छात्राओं और स्टाफ ने ली नशा मुक्ति की शपथ

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों में आगे बढ़ें युवा
नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों में आगे बढ़ें युवा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। राजकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. संदीप यादव ने कहा कि नशा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ पारिवारिक व सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवा देश की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी डॉ. विनोद कुमार मीणा ने नशे के दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि नशे की आदत स्वास्थ्य, पढ़ाई, कार्यक्षमता और सामाजिक संबंधों पर प्रतिकूल असर डालती है। जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से नशा मुक्त समाज बनाने में योगदान दिया जा सकता है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: