ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

देश के विकास में छात्राएं भी दें सेवा का योगदान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
देश के विकास में छात्राएं भी दें सेवा का योगदान
देश के विकास में छात्राएं भी दें सेवा का योगदान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | बूंदी राजकीय कन्या महाविद्यालय, बूंदी में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवाचार एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से हुए कार्यक्रम में छात्राओं को देश के विकास में सेवा और स्वच्छता की भूमिका बताई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप यादव ने की। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. मनीलता पचानौत के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. बीरम देव ने ‘सेवा मेरा योगदान’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में सभी छात्राओं को अपनी सेवाओं के माध्यम से योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में छात्राओं ने सेवा का संकल्प लिया। इसके बाद स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की सफाई कर सेवा भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: