ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कन्या महाविद्यालय में नारा लेखन प्रतियोगिता, मीनाक्षी मेघवाल ने हासिल किया प्रथम स्थान

जनजातीय संस्कृति और विरासत पर छात्राओं ने लिखे प्रेरक नारे, मोटे अनाज की उपयोगिता बताकर स्वस्थ जीवनशैली के लिए किया प्रेरित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कन्या महाविद्यालय में नारा लेखन प्रतियोगिता, मीनाक्षी मेघवाल ने हासिल किया प्रथम स्थान
कन्या महाविद्यालय में नारा लेखन प्रतियोगिता, मीनाक्षी मेघवाल ने हासिल किया प्रथम स्थान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े एवं ब्रिक्स सतत जीवनशैली कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय बूंदी में भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और भारतीय विरासत से जुड़े विषयों पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक नारे लिखकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कृषि जागरूकता और वर्तमान जीवनशैली में मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में भी पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी गई।

नारा लेखन प्रतियोगिता में छात्राओं ने जनजातीय गौरव, स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान, प्रकृति संरक्षण, सामाजिक समरसता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों को अपने नारों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संदीप यादव ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी सांस्कृतिक पहचान का आधार है।

जनजातीय समाज की परंपराओं, ज्ञान और जीवन मूल्यों को समझना तथा संरक्षित करना सभी का दायित्व है।

उन्होंने छात्राओं को कृषि नवाचारों के प्रति जागरूक रहने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए दैनिक आहार में मोटे अनाज शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रभारी डॉ. रवि वैष्णव के निर्देशन में किया गया।

मीनाक्षी मेघवाल रहीं प्रथम

प्रतियोगिता में मीनाक्षी मेघवाल ने प्रथम, जसप्रीत कौर ने द्वितीय तथा उर्मिला चौहान एवं सलोनी रेगर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. विनोद कुमार मीणा एवं भगवान सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: